‘सर्व भाषा ट्रस्ट’ के अध्यक्ष सम्मानित

श्री अशोक लव

हिन्दी दिवस के अवसर पर ‘सर्व भाषा ट्रस्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ साहित्यकार श्री अशोक लव जी को ‘उषा राज साहित्य अकादमी, झाबुआ’ द्वारा ‘साहित्य साधक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के आठ साहित्यकारों को दिया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली वनवासी अंचल झाबुआ की ‘उषा राज साहित्य अकादमी’ ने हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर देश के आठ साहित्यकारों को ‘साहित्य साधक सम्मान’ दिया। जिसमें ‘सर्व भाषा ट्रस्ट’ के अध्यक्ष श्री अशोक लव, झाबुआ की सुश्री लता देवल, राजेश डामोर जी, डॉ अनिल श्रीवास्तव और
माधुरी सोनी मधुकुंज, सुदर्शना देवी, साजिद इकबाल और कमाल सिंह महिमा जी को दिया गया। ये सभी सम्मान-पत्र सभी को भेज दिए गए। अकादमी संचालक डॉ रामशंकर चंचल ने कहा कि हमें गर्व है कि अकादमी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है अभी तक अकादमी 35 साहित्य साधक सम्मान-पत्र राष्ट्रीय स्तर पर साहियकारों को प्रदान कर चुकी है।

सम्मानित होने वाले साहित्यकार

सम्मानित होने पर श्री अशोक लव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी दिवस पर ‘उषा राज साहित्य अकादमी’ द्वारा मुझे ‘साहित्य साधक सम्मान’ से सम्मानित करने के लिए डॉ. राम शंकर चंचल जी का मैं आभार प्रकट करता हूँ। उनके द्वारा भेजे गए समाचारों को पढ़ा। सुखद लगा । आशा है हम सब साहित्य और हिंदी भाषा की सेवा में इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे । उनकी संस्था इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। मैंने स्वयं झाबुआ में जाकर उनके कार्यों को देखा था। आदिवासी अंचल में उन्होंने अनेक साहित्यकारों को प्रोत्साहित भी किया है। वे स्वयं में एक संस्था हैं।
उक्त सम्मान मिलाने पर ‘सर्व भाषा ट्रस्ट’ परिवार में प्रसन्नता का वातावरण है। ट्रस्ट परिवार ने अशोक लव जी को बधाइयाँ प्रेषित की।

**

Related posts

Leave a Comment