भोजपुरी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद द्विवेदी को ‘काव्य कौस्तुभ’ की मानद उपाधि

हिंदुस्तानी अकादमी से भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित भोजपुरी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार जयशंकर प्रसाद द्विवेदी को ‘काव्य कौस्तुभ’ की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।राजस्थान में साहित्य मंडल नाथद्वारा के द्वारा आयोजित किये गए भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह ( 6 – 7 जनवरी 2023) में उन्हें यह उपाधि दी गयी। जयशंकर प्रसाद द्विवेदी की अब तक 5 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और 3 पुस्तकों का सह सम्पादन कर चुके हैं। भोजपुरी साहित्य सरिता पत्रिका का पिछले 6 वर्षों से सम्पादन और प्रकाशन कर रहे हैं।

सन 1937 में स्थापित इस संस्था द्वारा प्रथम बार भोजपुरी के 4 साहित्यकारों को समानित किया गया। साहित्य मंडल के मंच से प्रथम बार भोजपुरी भाषा में संबोधन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी के नाम दर्ज हुआ, इसकी पुष्टि स्वयं संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रसाद देवपुरा ने की। इस बात से दिल्ली और गाजियाबाद के भोजपुरी भाषा के साहित्यकारों में खुसी की लहर दौड़ रही है।

Related posts

Leave a Comment